भाकपा माले के झारखंड राज्य कमिटि की बैठक माले कार्यालय निरसा में हुई सम्पन्न…

भाकपा माले के झारखंड राज्य कमिटि की बैठक माले कार्यालय निरसा में हुई सम्पन्न…

निरसा(NIRSA): भाकपा माले के झारखंड राज्य कमिटि की बैठक 13-14 दिसंबर को माले कार्यालय निरसा में सम्पन्न हुई।बैठक में पार्टी महासचिव काॅमरेड दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।अध्यक्ष मंडल में काॅमरेड आनंद महतो,काॅमरेड हलधर महतो,काॅमरेड मिथिलेश सिंह,काॅमरेड गीता मंडल,काॅमरेड जे एन सिंह थे व संचालन राज्य सचिव काॅमरेड मनोज भक्त ने किया..

सबसे पहले हाल-फिलहाल पार्टी कार्यकर्त्ताओं व जन संघर्षों में शामिल लोगो के मृत्यु पर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।मौके पर महासचिव ने विधान सभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि माले को गठबंधन में तीन सीट पर बात बनी थी जिसमें दो सीटें जीतें है।लेकिन बगोदर सीट की हार से पार्टी को गंभीरतापूर्वक सोचना है।पार्टी को झारखंड में सांगठनिक विस्तार व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों नियमित करना होगा।झारखंड में भाकपा माले को विस्तार करने के लिए विधान सभा चुनाव के बूथ स्तर पर समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान व नवीकरण के साथ साथ शाखा,लोकल,प्रखंड व जिला सम्मेलन करना है।यह काम 22-23 अप्रैल 2025 के राज्य सम्मेलन से पहले सम्पन्न कर लेना है…

18 दिसंबर को बिनोद मिश्रा व विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस,16 जनवरी को काॅमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस,18 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यकर्त्ता कन्वेंशन 25 जनवरी को संविधान मार्च व 26 जनवरी को संविधान पाठ्य के साथ झंडोत्तोलन करना है।14 अप्रैल अम्बेडकर जयंति व काॅमरेड गुरूदास चटर्जी शहादत दिवस 22 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य सम्मेलन बोकारो मे करने का निर्णय लिए गए।मौके पर निरसा विधायक काॅमरेड अरूप चटर्जी,सिन्दरी विधायक काॅमरेड बबलू महतो,पूर्व विधायक काॅमरेड विनोद सिंह,जनार्दन प्रसाद,शुभेन्दु सेन,मोहन दत्ता,सुषमा मेहता,जयंति चौधरी,सबिता सिंह,अनीता देवी,कौशल्या दास,दिव्या भगत,नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह,कार्तिक प्रसाद,बिन्दा पासवान,बी एन सिंह,सीताराम सिंह,परमेश्वर महतो आदि सदस्य शामिल थे..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *