धनबाद(DHANBAD) सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद में ‘कार्यस्थल पर यौन-उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह’ के अवसर पर आज दिनांक 13.12.2024 को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी, श्री कुमार राहुल ने यौन-उत्पीड़न जैसे गंभीर विषय पर संस्थान के स्टॉफ सदस्यों को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें यौन-उत्पीड़न के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की गई। POSH अधिनियम पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान के प्रशासन नियंत्रक, श्री आलोक शर्मा ने भी कार्यस्थल पर यौन-उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत करते हुए कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, श्री शंभू शरण मंडल एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक की रिपोर्ट

