झरिया। भौरा कुमार पट्टी के ग्रामीण रैयतो के घर पर धूल कण डस्ट, पानी की समस्या और घरों में दरार के कारण परेशान होकर ग्रामीण रैयत महिलाओं ने शुक्रवार को भौरा कांटा घर स्थित मुख्य सड़क पर बैठ धरना प्रदर्शन करने लगे। महिलाओं का कहना था कि बगल में फोर ए पैच आउटसोर्सिंग के संचालित होने के कारण हैवी ब्लास्टिंग किया जाता है जिससे डस्ट धूल कण की परत घरों में जमा हो जाता है वही हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ रही है, लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिसके कारण त्रस्त होकर सड़क पर बैठे हैं। वहीं पूर्व पार्षद शिवकुमार यादव ने कहा कि पुरा भौरा की ग्रामीणों की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। धूल और डस्ट से परेशान है जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं प्रबंधन के द्वारा 5 दिनो का समय मांगा गया है ताकि समस्या से निजात दिला सके इसके लिए अधिकारी ने कहा कि समस्या जटिल है इस पर हम लोग तत्काल पहल करेंगे। जब तक कोई व्यवस्था नहीं हो जाता है ओबी डंम का काम ठप रहेगा, वही पानी की समस्या जल्द दुर किया जाएगा और जिस घरों में दरार पड़ा है, उसके लिए एक कमेटी बनाकर उन सभी घरों का मरम्मत कर दिया जाएगा। वही प्रबंधन के आश्वासन के बाद लोग सड़क जाम को हटाया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

