छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लगातार चल रही गोलियां, अब तक 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लगातार चल रही गोलियां, अब तक 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़(CHATTISGARH) नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में अब तक सात वर्दीधारी नक्सली मारे गये हैं। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के नारायणपुर में चल रही है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज सुबह DRG के साथ STF और CRPF की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने कहा, “नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं।”

NEWS ANP के लिए छत्तीसगढ़ की ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *