कतरास (DHANBAD) बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा स्थित बंद कर्नल स्कूल के समीप डुमरा फुलारीटांड सड़क मार्ग पर बुधवार की देर शाम कोयला हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार मुराईडीह कॉलोनी निवासी राजेन्द्र बाउरी की मौत के मामले में 22 घंटे लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा नेता संजय कुमार चौहान के पहल पर वार्ता के बाद प्रबंधन द्वारा 6 लाख रुपया मुआवजा के तौर पर देने की सहमति बनी । तथा प्रबंधक द्वारा तत्काल दाहसंस्कार के लिए मृतक के परिजन को पचास हजार रुपया दिया गया।
विदित हो कि राजेन्द्र बाउरी उनके साथी बिक्रम कुमार एक ही बाईक पेंशन प्रो जेएच 09 एडी 0718 पर सवार होकर फुलारीटांड से अपना काम पूरा करके अपना घर मुराईडीह जा रहा था तभी मंदरा स्थित बंद कर्नल पब्लिक स्कूल के समीप मुराईडीह की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कोयला लदा हाइवा गाड़ी जेएच 10 एएम 9421 ने अपने चपटे में ले लिया। घटना के बाद अक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में करने की कोशिश की। लेकिन लोगो ने प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन और आउट सोर्सिंग कम्पनी से मुआवजा व नियोजन की मांग करने लगे। जिसमे स्थानीय प्रबंधन और आउट सोर्सिंग कम्पनी ने असमर्थता जताई थी। भाजपा नेता संजय कुमार चौहान व बरोरा थाना प्रभारी जय प्रकाश
के सूझबूझ के चलते विवाद को न बढ़ने देते हुए घटना स्थल पर मौजूद रहकर आक्रोशित लोगो को समझाते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखा। शुक्रवार की दोपहर को बरोरा थाना परिसर मे हुए समझौता वार्ता मे मृतक के परिजनों को मिला 6 लाख रूपए मुवावजे पर सहमति बनी। वार्ता मे
बीसीसीएल प्रबंधन ,आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग के स्थानीय प्रतिनिधी, मुराइडीह कॉलोनी निवासीयो, मृतक के परिजनों के समक्ष वार्ता सफल रहा जिसमें मंदरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार, मुराईडीह मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो, पूर्व मुखिया संजय कुमार , भाजपा के युवा नेता संजय कुमार चौहन , मुराइडीह पंचायत समिती सदस्य के प्रतिनिधी सुरेश साव,अमर बाउरी, शंकर बाउरी , मंगल हेम्ब्रम, धर्मचंद देसवाली , संजय राम, प्रदीप पाल, अनिल चौहान, सुधीर चौहान, सत्यम चौहान, पिंटू यादव, रामप्रवेश चौहान, सुभाष यादव सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
वार्ता के दौरान मानवता का परिचय देते हुए मृतक राजेन्द्र बाउरी की मां को मुराइडीह कॉलोनी निवासी नवीन सिंह ने 5000 एवं जे एल के एम के नेता प्रदीप महतो ने दिया 2000 की आर्थिक मदद किया।
NEWS ANP के लिए कतरस से ब्युरो रिपोर्ट

