झरिया(JHARIA): झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को राँची क्रिकेट स्टेडियम में झरिया की नवनिर्वाचित विधायक रागिनी सिंह को सम्मानित किया गया। जेएससीए के पदाधिकारियों ने झरिया विधायक सिंह को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारीगणों का आभार जताया..
मौके पर मुख्य रूप से रंजीत सिंह, राजकुमार,पंकज सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह,एसबी सिंह, बिष्णु गुप्ता, आनंद सिंह,सौरव सिंह, संदीप कुमार सिंह, बबलू, सुनील कुमार, कमलेश कुमार सिंह,रवि प्रकाश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

