पुटकी (DHANBAD)इगलदीप आउटसोर्सिंग कंपनी में अपने पत्नी एवं भाई को नियोजन की मांग को ले दिव्यांग एवं अरलगड़िया बस्ती के विस्थापित मनोज कुमार सिंह का पीबी प्रोजेक्ट गेट के पास अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। मौके पर परिजनों नें मनोज कुमार सिंह को माला पहनाकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठाया। मौके पर श्री सिंह नें कहा की पूर्व में इगलदीप पीबी आउटसोर्सिंग कम्पनी के जीएम समेत धनबाद सांसद,उपायुक्त व अन्य को ज्ञापन देकर अपनी पत्नी आरती देवी एवं भाई सरोज सिंह का ईगल दीप आउटसोर्सिंग कम्पनी में नौकरी देने का आग्राह किया था, परंतु प्रबंधन की ओर से पहल नहीं किया। उन्होंने कहा की आउटसोर्सिंग कंपनी पत्नी एवं भाई को नियोजन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर शिवचरण सिंह,फुटुक चन्द्र महतो, अंजली सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, प्रकाश महतो, सरोज महतो,भगवान सिंह, मनोहर बाउरी व अन्य थें।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

