झारखंड कैडर के नौ IPS अफसरों का होगा प्रमोशन, 19 दिसंबर को DPC की बैठक तीन को मिलेगा सिलेक्शन ग्रेड

झारखंड कैडर के नौ IPS अफसरों का होगा प्रमोशन, 19 दिसंबर को DPC की बैठक तीन को मिलेगा सिलेक्शन ग्रेड

रांची(RANCHI) झारखंड कैडर के नौ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा. इसको लेकर डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक 19 दिसंबर को होगी. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा कई अधिकारी शामिल होंगेवहीं दूसरी तरफ झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अफसर व तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वहीं 1992 बैच के आईपीएस अफसर आरके मल्लिक भी जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं. वे डीजी मुख्यालय हैं. जबकि डीजी रेल एमएल मीणा भी जनवरी 2025 में रिटायर हो जायेंगे. इनके अलावा आईजी के पद पर कार्यरत राजकुमार लकड़ा भी जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वे 2005 के आईपीएस अफसर हैं.एक जनवरी 2025 से 2007 बैच के तीन आईपीएस अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जायेंगे. इसके अलावा 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी 2025 से डीआईजी हो जायेंगे. इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा शामिल हैं. इसके अलावा 2012 बैच के तीन आईपीएस किशोर कौशल, अंजनी झा और मो. अर्शी को सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिलेगा।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *