नाला MLA रवीन्द्रनाथ महतो दूसरी बार निर्विरोध बने विस अध्यक्ष, कहा “सबको साथ लेकर चलेंगे..”

नाला MLA रवीन्द्रनाथ महतो दूसरी बार निर्विरोध बने विस अध्यक्ष, कहा “सबको साथ लेकर चलेंगे..”

रांची(RANCHI)झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद षष्ठम विधानसभा सत्र के द्वितीय दिवस में माननीय विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नाला विधानसभा से झामुमो के विधायक रविंद्र नाथ महतो को निर्विरोध चुन लिया गया।सदन के नेता हेमंत सोरेन,संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, भाजपा से बाबूलाल मरांडी, भाकपा(माले ) से अरूप चटर्जी, आरजेडी से सुरेश पासवान,जदयू से सरयू राय, लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) से जनार्दन पासवान,आजसू से निर्मल महतो और JLKM से जयराम महतो ने अपने वक्तव्यों से अध्यक्ष निर्वाचन में निर्वाचित रवीन्द्रनाथ महतो को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के सभी सदस्यों को संसदीय कार्य प्रणाली के साथ सहयोग करने का आग्रह करते हुए झारखंड के नव निर्माण में सभी को एकजुट होकर रहने की बात कही, अध्यक्ष ने पहली बार 21 नए सदस्यों के निर्वाचित जोकर आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आप सभी नव निर्वाचित सदस्य सदन की परिपाटियों का गहन अध्ययन करते हुए अपने अभिभावक स्वरूप और अनुभवी सदस्यों के अनुभव का लाभ लेकर संसदीय परंपरा को बरकरार रखेंगे।

NEWS ANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *