सिंदरी (SINDRI)धनबाद। सिंदरी अड़ानी ACC सीमेंट कंपनी में नए प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत ठेका मजदूरों ने कंपनी का मुख्य गेट को जाम करीबन दो घंटे अवरुद्ध कर दिया।
घटना के बारे में बताया गया कि रविवार को अड़ानी सीमेंट प्लांट परिसर के मजदूर आवास में रह रहे कुछ मज़दूरों ने आपसी विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। विवाद को बढ़ता देख सीमेंट प्लांट के नए बन रहे प्रोजेक्ट में सुरक्षा प्रमुख के रूप में कार्यरत सुनील सिंह ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत करने की कोशिश की। मजदूर पक्ष के आरोपी राज विश्वकर्मा ने बताया कि सुनील सिंह ने उनके साथ मारपीट की जिसके कारण उनका फोन का स्क्रीन टूट गया,साथ ही कुछ रुपयो के छीनने की बात की।
आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर अपनी कुछ मांगों के साथ सोमवार को कंपनी के मुख्य गेट को अवरुद्ध कर दिया। उनका कहना था कि ठोस पहल नहीं होगी तब तक मजदूरों काआन्दोलन जारी रहेगा। मजदूरों द्वारा बताया गया कि सुरक्षा प्रमुख उनसे माफी मांगे तथा दूसरा उसके द्वारा तोड़े गए फोन की मरम्मत करवाने की मांग किया। एवं उनके द्वारा छिने गए रुपए वापस करने की भी बातें कर रहे थे। दूसरे तरफ सुनील सिंह द्वारा बताया गया कि मजदूर मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं। सीमेंट प्लांट द्वारा दी गई जानकारी पर शाम 3:00 बजे फैक्ट्री गेट पर सिंदरी थाना के पुलिस प्रशासन पहुंच कर राज विश्वकर्मा और सुनील सिंह से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मध्यस्थता में पीड़ित राज विश्वकर्मा और सुनील सिंह के विवाद को समाप्त कराया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

