शिवलीबाड़ी में हाड़ी समाज के लोगों ने MLA अरुप चटर्जी का स्वागत..

शिवलीबाड़ी में हाड़ी समाज के लोगों ने MLA अरुप चटर्जी का स्वागत..

धनबाद(निरसा)शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत सचिवालय में शनिवार की शाम हाड़ी समाज द्वारा विधायक अरुण चटर्जी के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत बाबा भीम साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। वही मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक अरूप चटर्जी को हाड़ी समाज के लोगों ने माला पहनकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि हाड़ी समाज हमेशा से लाल झंडे का साथ दिया है। मेरा ऐसा मानना है कि सबसे ज्यादा अगर कोई दबा कुचला समाज है तो वह हाड़ी समाज है। इन लोगों के उत्थान के लिए जो भी बन पड़ेगा मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। मौके पर समाजसेवी पप्पू यादव सहित निरसा, एग्यारकुंड एवं कलियासोल प्रखंड के दर्जनों हाड़ी समाज के लोग उपस्थित हुए।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *