मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने उसके परिजनों से मिलाया…

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने उसके परिजनों से मिलाया…

बाघमारा(BAGHMARA): मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने उसके परिजनों से मिलाया। अपने परिजनों को देखकर विक्षिप्त महिला फूट-फूट कर रोने लगी। यह मामला पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिला के झालदा तुलिन ओपी क्षेत्र का है। जहां से 21 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला भटक कर मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरी पहुंच गई थी..

मधुबन थाना के बगल में स्थित मां काली के मंदिर में मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने उसे देखा। उस विक्षिप्त महिला से प्रसाद ने उसके बारे में जानकारी लेने का अथक प्रयास किया पर वह भी कुछ बताने में असमर्थ थी। वह विक्षिप्त महिला बांग्ला बोल रही थी और अपना नाम सीमा दत्ता बता रही थी।इसके बाद थाना प्रभारी ने महिला के विषय में विभिन्न थानों से जानकारी प्राप्त किया तो पता चला की विक्षिप्त महिला पश्चिम बंगाल की तुलिन ओपी क्षेत्र की रहने वाली है और दो महीने पहले अपने घर से भटक गई थी..

इसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है घर में कोई कमाऊ सदस्य नहीं है और वे लोग इस महिला को अपने घर ले जाने में भी आर्थिक रूप से असमर्थ हैं तब मधुबन थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने अपनी निजी खर्चे से विक्षिप्त महिला सीमा दत्ता को तुलिन ओपी प्रभारी के पास भिजवा दिया इसके साथ ही इलाज और खाने पीने के लिए कुछ नगद पैसे भी उसकी मां को दिए। तुलिन ओपी प्रभारी ने कहा ऐसे बहुत कम लोग ही होते हैं जो विक्षिप्त महिला को देखकर अपने निजी खर्चे पर उसको उसके घर पहुंचाने का कार्य करते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से भी यह एक सराहनीय कार्य है। यदि इस तरह का कार्य समाज में किया जाता है तो इसे देखकर दूसरे लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आएंगे ..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *