जामताड़ा(JAMTARA): संपूर्ण विश्व मृदा सप्ताह मना रहा है। इस मौके पर जामताड़ा आत्मा के निर्देश पर जिले में मनाया आ जा रहा है। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने मीडिया को दिया है..
जामताड़ा के नवोदय विद्यालय के छात्रों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने विश्व मृदा सप्ताह मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में स्कूली छात्रो को मिट्टी की महत्ता की जानकारी दी गई। जहां विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी के व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया है..
वैसे ही कर्माटांड़ प्रखंड के बाड़मेर पंचायत लोहरबंदा गांव में विश्व मृदा सप्ताह के रूप में मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि जिला कृषि निरीक्षक इंदु ने खरपतवार प्रखंड कृषि पदाधिकारी कर्माटांड़ लखीराम कल जी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार कृषक मित्र अबुल हसन एवं महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे। गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की जांच करवाना चाहिए। जिससे हमें यह पता चले कि मिट्टी में कौन-कौन पोषक तत्व की कमी है..
जिन पोषक तत्वों की कमी है । उसके उपचार के बारे में जानकारी मिलती है। किसानों को रवि फसल में लगने वाले बीमारियों के रोकथाम के बारे में बताया गया। साथ ही सभी किसानों को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मक्का बीज वितरण किया गया..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

