बाघमारा थाना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में थाना परिसर में मनाया जाएगा शताब्दी समारोह…

बाघमारा थाना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में थाना परिसर में मनाया जाएगा शताब्दी समारोह…

बाघमारा(BAGHMARA): बाघमारा थाना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में थाना परिसर में मनाया जाएगा शताब्दी समारोह मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पदाधिकारी होंगे शामिल..

उक्त बातें गुरुवार को बाघमारा थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने शांति समिति के बैठक में कही।उन्होंने कहा कि बाघमारा थाना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम के साथ पौधा रोपण एवं कंबल वितरण किया जायेगा। जानकारों के अनुसार 20 अक्टूबर 1924 को अंग्रेजों के द्वारा इस थाना का निर्माण किया गया था। आचार संहिता को देखते हुए शताब्दी समारोह के कार्यक्रम को स्थगित किया गया था।जल्द ही वरीय पुलिस पदाधिकारी से वार्ता कर कार्यक्रम की तिथि सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस जन सहयोग समिति के सक्रिय सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा की तैयारियों में जुट गए है..

मौके पर विजय शर्मा, बैजनाथ यादव,रंजीत महतो , केशव पासवान, जितन मुखिया, पोरेश चौबे,गोपाल चन्द्र गोप,इन्दल यादव,सोनू कुमार, सत्यनारायण पांडेय, दिनेश ठक्कर, संजय पाण्डेय, पप्पू सिंह,दिवाकर महथा,तेजप्रकाश पाण्डेय,अक्षत पाण्डेय, संतोष दास सहित कई गण्यमान लोग उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *