विधायक इरफान अंसारी ने परिमल मंडल की अंतिम यात्रा में भाग लिया.. कहा- “उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती”…

विधायक इरफान अंसारी ने परिमल मंडल की अंतिम यात्रा में भाग लिया.. कहा- “उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती”…

जामताड़ा(JAMTARA): अपने धनिष्ठ सहकर्मी परिमल मंडल के खोने के गम में विधायक इरफान अंसारी खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े..

विधायक जी का यह रूप देखकर वहां उपस्थित लोग भी अपना दर्द नहीं छुपा सके।विधायक ने कहा, “मेरे कदम से कदम मिलाकर चलने वाला परिमल मंडल आज हम सभी को छोड़कर चला गया। उसकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। मेरे विधायक बनने में परिमल मंडल की बहुत बड़ी भूमिका रही है, जिसे मैं आजीवन नहीं भूल सकता। आज जब मैं फिर से विधायक बना हूं, तो परिमल मुझे छोड़कर चला गया। परिमल जैसा व्यक्ति बहुत कम होते हैं, जो निस्वार्थ रूप से दिन-रात की परवाह किए बिना कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया। मैं शत-शत नमन करता हूं ऐसे व्यक्तित्व के धनी इंसान को..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *