बहुबाजार दुकानदार संघ बैठे धरने पर…

बहुबाजार दुकानदार संघ बैठे धरने पर…

रांची(RANCHI): बहुबाजार के सारे दुकानदार एकदिवसीय धरने पर बैठे। दुकानदारों ने कहा कि विकास के नाम पर सरकार बार बार सिर्फ दुकानदारों को परेशान करने का काम कर रही है।कुछ महीने पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली-सीरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था और उसी फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सरकार ने पहले ही दुकानदारों से जमीनें ली थी लेकिन उसके बावजूद सरकार अब एक बार फिर से कनेक्टिंग फ्लाईओवर बनाने के नाम पर दुकानदारों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है।इसी के विरोध में बहु बाजार के दुकानदारों ने एक दिवसीय धरना दिया और सरकार से मांग किया कि यह रवैया कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सरकार अपने फैसले अविलंब वापस लें..

NEWSANP के लिये रांची से रंजीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *