धनबाद(JHARIA): झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर सोमवार को एक पेलोडर द्वारा बाइक सवार को ठोकर मारने से महिला अधिवक्ता नेहा वर्मा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका नेहा धनबाद कोर्ट में वकील थीं और वह अपने पति श्याम वर्मा के साथ धनबाद कोर्ट से डिगवाडीह लौट रही थीं..
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने झरिया-भागा सड़क मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। कतरास मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग नाराज हैं..
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: घटना की जानकारी मिलते ही डिगवाडीह में मातम पसर गया। मृतका नेहा की बूढ़ी मां मीरा देवी, बेटी तानिया और माही, और छोटा बेटा आरुष का रो-रोकर बुरा हाल है। नेहा धार्मिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती थीं..
NEWSANP के लिए झरिया से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

