जामताड़ा(JAMTARA): झारखंड में लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता संभाल ली है।इसका जश्न जामताड़ा में उनके समर्थकों और झामुमो के लोगों ने जबरदस्त तरीके से मनाया है। दुमका रोड पार्टी कार्यालय से निकला विजय यात्रा शहर के हर चौक चौराहों पर पहुंचा। जहां एक दूसरे को लोगों ने बधाई दिया और मुंह मिठाई करवाया। इसका नेतृत्व प्रभारी जिलाध्यक्ष रवि दुबे ने किया। जिसमें आगे की पंक्ति में अशोक मंडल, अशिम मंडल, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय, प्रदीप मंडल सहित जिला के वरिष्ठ पार्टी नेता चल रहे थे। इनके पिछे बड़ी संख्या में तीर धनुष का बैनर लिए समर्थकों का हुजूम चल रहा था। सबके कंधे पर पार्टी का चिन्ह वाला खुबसूरत पट्टा था। जो पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे..
यह चुनाव राष्ट्रकवी दिनकर के रश्मि रथी के प्रथम सर्ग में महारथी कर्ण को हो गया । सैंकड़ों वर्ष बाद हेमंत सोरेन के चेहरे को दानवीर कर्ण की श्रेणी में झारखंड का यह चुनाव ला खड़ा किया है। “तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के, पाते हैं जग में प्रशस्ति अपना करतब दिखला के। हीन मूल की ओर देख जग गलत कहे या ठीक, वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक।” आज वह अक्षर अक्षर हेमंत सोरेन सरकार पर सटीक बैठ गया है। चुनाव से ठीक पहले जिस तरह हेमंत ने जेल यात्रा किया। वहां उन्हें अपने पक्ष में राजनीतिक के सतरंज की गोटियां संभालने का अवसर मिला। उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव शुरू होते ही जो लक्ष्य तय किया..
उस पर लगातार बिना हो हल्ला मचाए आगे बढ़ चले। इस चुनाव को झामुमो शुरू से जितने के लिए लड़ते दिखाई दिया। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी का चुनावी कांड़वा “बहुत कठीन है डगर पनघट का” के तर्ज पर बैतरणी पार करने के मधुर संगीत को लेकर चला। इसमें मतदाताओं ने हेमंत सोरेन के चेहरे को जहां पहचान लिया। वहीं प्रतिद्वंद्वी के दर्जनों चेहरे के माया में उलझने को तैयार नहीं हुई। लिहाजा यह जश्न कमोबेश सुलझी व्यवस्था का अलख जगा कर शहर का भ्रमण किया। जिसे जामताड़ा के मतदाताओं ने जगह जगह फूल का बरसा कर स्वीकारा है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

