नामकुम स्थित RCH कार्यालय में मिला तक्षक नाग, झारखंड में पहली बार किया गया रेस्क्यू…

नामकुम स्थित RCH कार्यालय में मिला तक्षक नाग, झारखंड में पहली बार किया गया रेस्क्यू…

रांची(RANCHI): रांची नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय में दवा के कार्टून के अंदर से ओरनेट फ्लाईंग स्नेक(तक्षक नाग) को रेस्क्यू पिठोरिया निवासी स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो ने किया है। सांप लगभग 3 फीट का था। रमेश ने बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है। यह सांप ज्यादातर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा जगहों पर पाया जाता है। यह सांप 100 फीट उपर से नीचे जंप कर सकता है। यह जमीन में बहुत कम आता है। अधिकतर यह पेंड़ में ही रहता है। इसका भोजन मुख्य रूप से छिपकली एवं कीड़े-मकौड़े हैं। यह सांप विलुप्त के कगार पर है। यह भारत में रेयर कैटेगरी में आता है। इस सांप के जेनेटिक के बारे में रिसर्च होगा। इसलिए इसे बिरसा जैविक उद्यान को सुपुर्द कर दिया जाएगा।….

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *