पटना(PATNA): बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा रविवार को ली गई परीक्षा और आज सोमवार को होने वाली परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से परीक्षा की अगली तिथि जारी की जाएगी. बता दें कि कल हुई परीक्षा के दौरान ऑनलाइन सेंटर पर गड़बड़ी पाई गई थी. इसको लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई. आज EOU 35 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है…
बता दें कि पूरे बिहार में CHO के 4,500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. कल परीक्षा के दौरान पटना पुलिस ने सभी 12 ऑनलाइन सेंटर पर छापेमारी की थी. इधर, आर्थिक अपराध इकाई में 35 संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें डिजिटल साक्ष्य भी शामिल हैं…
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

