एक दसक की खुमारी खत्म.. झामुमो का दिखा दम.. क्रेकर पर लाखों स्वाहा.. विधायक के गले में पड़ा समर्थको का तीन लख्खा माला…

एक दसक की खुमारी खत्म..  झामुमो का दिखा दम..  क्रेकर पर लाखों  स्वाहा.. विधायक के गले में पड़ा समर्थको का तीन लख्खा माला…

जामताड़ा(JAMTARA): झामुमो के आभार यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। आज सारठ विधानसभा से विजय उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की यात्रा में समर्थको का उत्साह देखते ही बन‌ रहा है..

आभार यात्रा दोपहर 12 बजे दुलदुलई मोड़ से शुरू हुआ। जो कजरा मोड़, ताराबहल मोड़, नावाडीह, शीतलपुर मोड़, अलगचूंआ मोड़, हीरापुर, मिशन चौक, कर्माटार सुभाष चौक, गणपत चौक, बस्ती, पिंडारी होकर कलाझरिया मोड़ पहुंचा । चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में गाजे बाजे के साथ चुन्ना सिंह समर्थक एक साथ रंग गुलाल लगा कर होली का लुत्फ उठा रहे थे। वहीं आतिशबाजी कर दीपावली के आनंद से लोग लबरेज थे। जगह जगह झामुमो समर्थकों ने गेंदा के फुल की माला अपने विधायक को लाद दिया । समर्थको ने 11 हजार फूल का माला चुन्ना सिंह को पहनाया दी..

जामताड़ा में एक गेंदा फूल माला 30 रूपया की दर से बिक रहा है। वैसे में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुना सिंह के समर्थको ने 3 लाख 30 हजार से अधिक का गेंदा फूल माला उन्हें पहना दिया। वहीं दूसरी तरफ जगह जगह आकर्षक आतिशबाजी का लाजवाब नजारा देख लोग जबरदस्त नारेबाजी करते रहे। यहां भी लाखों का पटाका समर्थकों ने फोड़ कर खुशी का इजहार किया। सारठ विधानसभा से झामुमो ने दस वर्षों की राजनीतिक रिक्तता के असह्य दंश को झेला है। जिसे पार्टी समर्थक रावण राज बता रहे हैं।नव निर्वाचित विधायक चुन्ना सिंह के विवश समर्थकों का हौसला जहां सातवें आसमान पर है। वहीं झामुमो नेता ने पार्टी समर्थकों के पिटाई को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *