पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग, कृष्णपुरी, चुटिया, रांची; शैल्बी डीवाइन सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल चिकित्सा शिविर आयोजित…

पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग, कृष्णपुरी, चुटिया, रांची; शैल्बी डीवाइन सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल चिकित्सा शिविर आयोजित…


राँची (RANCHI): राँची और एरिस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान से रविवार को हेल्थ चेकअप / मेडिकल कैंप शिविर लगाया गया । हेल्थ कैंप में डॉक्टर देवनिस खेस, डॉक्टर रूचि, डॉक्टर रोहन, डॉक्टर सुहागिनी मुर्मू, डॉक्टर अनामिका, डॉक्टर अनूपा शिल्पी, सीनियर ओप्थोमिस्ट जयश्री, ओप्थोमिस्ट दीक्षा एवं
मनीष कुमार ने योगदान दिया। इस कैंप में ऑर्थो, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ, डेंटल विशेषज्ञ और आंख रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक उपस्थित थे..

इस कैंप में गठिया, वाय, वात, हड्डी रोग, स्त्री रोग, सर्दी खाँसी,
डाईविटीज़, प्रेशर, आँखों कि समस्या के 150 मरीजों कि निशुल्क जाँच कि गयी जिसमें करीब 91 मरीजों में गंभीर लक्षण भी पाए गए सभी मरीज चुटिया, अनंतपुर, कृष्णपुरी, अमरावती, रामनगर, द्वारिकापुर के थे। उपस्थित चिकित्षको के दल ने सभी आने वाले लोगो का यथासंभव इलाज किया तथा परामर्श दिया। गंभीर रोग से प्रषित को अस्पताल मे विशेष ईलाज कि जरूरत है जिन्हे शैल्बी डीवाइन अस्पताल मे बुलाया गया है, कैम्प मे खुद शामिल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सह गठिया वाय वात रोग विशेषज्ञ डॉ देवनीस खेस ने बताया कि जिन लोगों से इस कैम्प मे ईलाज के लिए आऐ उन्हें सप्ताह से 13 दिनों के अंदर अस्पताल मे फ्री ईलाज किया जायेगा एवं, पैथोलॉजिकल् जाँच मे 20 प्रतिशत, रेडियोलॉजी जाँच में 10 और दवाइयों मे 10 प्रतिशत कि विशेष छुट दी जायेगी। इस अवसर पर संस्था के सभी नर्सिंग शिक्षिका एवं नर्सिंग छात्राओं ने भी चिकित्षक दल के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया..

पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग के अध्यक्ष और अस्पताल के डायरेक्टर के बीच आपसी सहमति बनी कि वहाँ पढ़ रहे नर्सिंग छात्राओं को शैल्बी डीवाईन सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल मे इंटर्नशिप करने कि सुविधा दी जायेगी और भविष्य मे भी ऐसे निशुल्क कैम्प आयोजित किये जायेंगे इस कैंप का प्रबंधन पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग, ; शैल्बी डीवाइन सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल और एरिस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमे संस्था के डायरेक्टर और प्रबंधन कर्मचारियों तथा अस्पताल के मार्केटिंग इंचार्ज मारियानुस लकड़ा और अंकेश सिंह का योगदान रहा। शैल्बी डीवाइन सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल के चिकित्षक दल के प्रमुख डॉक्टर देवनिस खेस एवं चिकित्सक दल के अन्य सदस्यों ने पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्कर का आभार व्यक्त किया..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *