पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य से आलू निर्यात पर रोक लगा दी जिससे झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर सैकड़ों आलू लदे ट्रक ड्राइवर परेशान हैं…

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य से आलू निर्यात पर रोक लगा दी जिससे झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर सैकड़ों आलू लदे ट्रक ड्राइवर परेशान हैं…

धनबाद(NIRSA): पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा झारखंड सहित अन्य राज्यों में आलू लाने पर रोक लगा दी है, इस दौरान निरसा से माले के नवनिर्वाचित विधायक अरूप चटर्जी ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से समाधान निकालने की बात कही अरुप चटर्जी से पश्चिम बंगाल सरकार का निर्णय सही या गलत के सवाल पर, उन्होंने गोलमटोल जवाब दिया है..

पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू लदे ट्रक को झारखंड सहित अन्य राज्यों में लाने पर रोक लगा दी है बीते शुक्रवार 28 नवंबर से ही पश्चिम बंगाल डिबुरडीह चेकपोस्ट पर 100 से अधिक आलू लदे ट्रकों को रोक दिया था इसके बाद सभी ट्रक को वापस भेज दिया गया है जिससे झारखंड सहित अन्य राज्यों में आलू की किल्लत के साथ दाम में भी बढ़ोतरी होने की आशंका बनी हुई है..

वहीं इस मामले में निरसा से भाकपा माले के नवनिर्वाचित विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से बात करेंगे आलू व्यपारियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा बंगाल सरकार ने आखिर ऐसा क्यों किया है इसकी जानकारी नहीं है हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार का यह निर्णय गलत है या सही इसपर विधायक ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है, अरुप चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का अपना नजरिया है ऐसा क्यों किया है यह वही बता सकते हैं हम सभी इसे लेकर समाधान का प्रयास जरूर करेंगे..

बंगाल सरकार के इस फैसले से राज्य में आलू की किल्लत हो जाएगी जिसके कारण आलू के कीमतें बढ़ना लाजमी हैं दोनों राज्यों के सरकारों बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए ताकि आम जनों को रोजमर्रा की जरूरत आलू निर्धारित मूल्यों पर प्राप्त हो सके..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *