भूइफोर मंदिर में भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा साधु भंडारा तथा कल वार्षिक महोत्सव का आयोजन….

भूइफोर मंदिर में भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा साधु भंडारा तथा कल वार्षिक महोत्सव का  आयोजन….

धनबाद(DHANBAD): शनिवार को भारत सेवाश्रम संघ द्वारा भूइफोर मंदिर प्रांगण में माता कल्याणी गिरि जी की याद मे एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया। (बताते चले कि माता कल्याणी जी का देहावसान ३ नवंबर २०२४ को ८७ साल के उम्र में हो गई है।)आज उनकी याद में भारत सेवाश्रम संघ के सह सचिव तथा गया शाखा के अध्यक्ष पूज्यपाद श्रीमत् स्वामी ध्यानेशानंदजी महाराज माता कल्याणी गिरि जी को याद करते हुए बताया कि उनके जीवन काल में उनके द्वारा भूइफोर मंदिर धनबाद का पूर्व में संचालिका के रूप में सन् २००० से २०१३ तक अत्यंत प्रभावित तथा सुचारु रूप से मंदिर की परिचालन की गई..

धनबाद,बोकारो,त्रिपुरा शाखा के सचिव तथा संघ के प्रचार सचिव श्रीमत् स्वामी अचलानंदजी महाराज जी ने स्वर्गीय माता कल्याणी जी के जीवन काल में मंदिर के कार्य को अति निपुणता के साथ परिचालन तथा उनके कठोर परिश्रम की सराहना करते हुए बताया कि भारत सेवाश्रम संघ द्वारा पूर्व के भाती ही भविष्व में भी धनबाद में जनकल्याण कार्य तथा मंदिर विकास कार्य को करते हुए हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में सदा तात्पर्य रहेगा।जमशेदपुर, कोलकाता, पुरुलिया, रघुनाथपुर, गया तथा अन्य जगहों से पधारे हुए भारत सेवाश्रम संघ के स्वामीजियों की उपस्थिति में आज माता कल्याणी जी कि याद मे आज एक विशेष पूजा आरती भजन कीर्तन का आयोजन के साथ देश के विभिन्न स्थानों से पधारे साधुओं तथा उपस्थित भक्तों के बीच भोग प्रसाद वितरण किया गया..

इस अवसर पर श्रीमत् स्वामी अचलानंदजी महाराज जी ने आगे बताया कि कल दिनांक १ दिसम्बर २०२४, दिन रविवार को भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा का वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर इच्छुक भक्तों को भारत सेवाश्रम संघ के वरिष्ठ गुरुओं द्वारा सुबह में गुरुदीक्षा दी जाएगी। दिन के १० बजे से कार्यक्रम मे आगे हिन्दू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन, वैदिक विश्व शांति यज्ञ, गरीबों में वस्त्र वितरण, वीर भावदीपक पूजा आरती, भजन कीर्तन तथा दोपहर १:३० बजे से भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया जाएगा । वार्षिक महोत्सव में कल शाम ६:०० बजे से एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों तथा धनबाद के उभरते हुए कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी..

इस पूरे अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के सह सचिव तथा गया *शाखा अध्यक्ष वरिष्ठ सन्यासी पूज्यपाद श्रीमत् स्वामी ध्यानेशानंद जी महाराज जी भी अपने सन्यासी मंडली के साथ उपस्थित रहेंगे।धनबाद के सभी भक्तवृन्द को सपरिवार कल इस महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया जाता है।विनीत निवेदक : स्वामी अचलानन्दजी महाराज ..

NEWSANP केके लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *