आयुष्मान योजना से ईलाज में हो रही परेशानी जल्द होगी दूर..जेपी अस्पताल प्रबंधन के आरोपों पर जांच जारी:NRHM अभियान निदेशक…

आयुष्मान योजना से ईलाज में हो रही परेशानी जल्द होगी दूर..जेपी अस्पताल प्रबंधन के आरोपों पर जांच जारी:NRHM अभियान निदेशक…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक अबू इमरान शनिवार को धनबाद पहुंचे जहां सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने समीक्षा बैठक किया.NRHM के तहत जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की एवं सिविल सर्जन को कई तरह के दिशा निर्देश दिए..

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा में जो परेशानी मरीजों को आ रही है उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया जिसमें जे पी अस्पताल प्रबंधन ने NRHM के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे..

जवाब देते हुए अभियान निदेशक ने बताया कि उनके आरोपों की उच्च स्तरीय जांच चल रही है जल्दी इस पर कार्रवाई देखने को मिलेगी। इसके अलावा सदर अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों को पूरा करने, एनएचएम के तहत सेवा देने वाले चिकित्सकों को वित्तीय अधिकार देने,जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज की सुविधा बहाल होने के साथ-साथ झोलाछाप चिकित्सकों एवं क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों को बगैर पालन किये संचालित निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही। साथ ही सिविल सर्जन को इसके लिए निर्देशित किया..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *