CISF और BCCL की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त…

CISF और BCCL की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त…

कतरास(KATRAS): अंगार पथरा कांटा पहाड़ी में कतरास क्षेत्र के CISF एवं BCCL मुख्यालय कोयला नगर की टीम ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की देर-रात को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त कर बीसीसीएल प्रबंधक को सौंपा। छापेमारी के संबंध में CISF अधिकारी ने बताया कि गुप्त सुचना मिला था कि सीमेंट के बोरी में अवैध रुप से परियोजना के उपर काली मंदिर के समीप अवैध कोयला भंडारण किया गया है। उसी संदर्भ में आला अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर उक्त कारवाई किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में करीब 35 टन कोयला जप्त किया गया है। उक्त कोयला कों BCCL प्रबंधक को सौंप दिया।बता दें कि अंगार पथरा ओपी क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध कोयला का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है..

CISF एवं अंगार पथरा ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कुछ माह पहले भी करीब चार से पांच बार कांटा पहाड़ी में छापेमारी किया मगर अवैध कोयला चोर तत्काल फीर से उसी स्थल पर कोयला भंडारण कर देते हैं। CISF एवं स्थानीय पुलिस भी अवैध कारोबारियों पर मेहरबान रहते हैं। छापेमारी तो होती है मगर सिर्फ खानापूर्ति के लिए और अपने आलाकमान को संतुष्टि के लिए करते हैं। छापेमारी दल अवैध कोयला देख छोड़कर चले जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। जिस जगह से सीआइएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने कोयला जब्त कर ले जा रही थी ठीक उसी स्थल से कुछ ही दूरी पर हजारों-हजार बोरो कोयला स्टॉक कर रखा गया है लेकिन सीआइएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने उस स्थल पर जाने की जहमत भी नही की..

इस संबंध में छापेमारी दल का कहना है कि हमलोग सिर्फ जंहा तक वाहन जाने का रास्ता है वंही तक अवैध कोयला का उठाव कर पाते हैं। परियोजना एवं जंहा वाहन नहीं पंहुच पाती वैसे जगह पर मजदूरों से कोयला ढुलाई करवाना पड़ेगा और हमारे पास मजदूर नहीं है। इसलिए उक्त स्थल पर रखें अवैध कोयला का उठाव नहीं हो पाता है।वही अंगार पथरा ओपी प्रभारी विशाल दास विधाता ने बताया की शक के आधार पर एक खाली ट्रक को पकड़कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान पता चलेगा की ट्रक अवैध कोयला कारोबार मे संलिप्त है या नही। वही बीसीसीएल या CISF कोई लिखित शिकायत देती है तो अवश्य करवाई की जाएगी..

NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *