तीसरा थाना के ASI पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ मार पीट करने का आरोप..

धनबाद(DHANBAD): झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र में बीते रात बलियापुर मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप साव के साथ तीसरा थाना के एएसआई सुधीर कुमार सिंह के द्वारा मारपीट करने और पीसीआर वैन पर तीन घंटे तक घुमाने के आरोप को लेकर तीसरा थाना परिसर में हाई वॉल्टेज ड्रामा चला।

जिसमे सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, कार्यकारिणी सदस्य धर्मजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधी घनश्याम ग्रोवर, और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तीसरा थाना पहुंचे, वहीं थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा के समक्ष बातों को रखा गया।

कुलदीप साव ने आपबीती बताई एएसआई सुधीर कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की वहीं सुधीर कुमार सिंह ने गलती मानी और आगे इस तरह की घटना नहीं होगी आसवस्थ कराया। वहीं धर्मजीत सिंह ने कहा कि हम कार्यकर्ता एवं आमजनों के साथ हमेशा है किसी भी हाल में प्रशासन की मनमानी नहीं चलने देंगे वहीं तारा देवी ने कहा पुलिस और जनता के बीच एक समन्वय स्थापित होनी चाहिए।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *