दिल्ली में आज तय होगा महाराष्ट्र सीएम का नाम! अमित शाह के साथ सारे बड़े नेताओं की होगी बैठक…

दिल्ली में आज तय होगा महाराष्ट्र सीएम का नाम! अमित शाह के साथ सारे बड़े नेताओं की होगी बैठक…

मुंबई(MUMBAI): महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर इतना तो साफ हो गया है कि अब बीजेपी नेता ही इस पद पर आसीन होंगे। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि वे सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के लिए गए किसी भी निर्णय को अंतिम मानेंगे। शिंदे के बयान के बाद अटकलें शांत हो गई हैं और अब देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्लियामेंट सेशन के बीच पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौका निकालकर महाराष्ट्र के सीएम पद के नाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान गुरुवार को दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सहित महायुति नेताओं से मिलने वाला है। इसी मुकालात में नाम फाइनल होगा और उसका ऐलान किया जाएगा।…

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *