सिन्दरी अडानी सीमेंट कंपनी में काम करने वाले अधिकारी का मिला शव,पुलिस जांच में जुटी…

सिन्दरी अडानी सीमेंट कंपनी में काम करने वाले अधिकारी का मिला शव,पुलिस जांच में जुटी…

धनबाद(SINDRI): अडानी सीमेंट प्लांट सिंदरी में काम करने वाले अधिकारी की लाश सीमेंट प्लांट आवासीय कॉलोनी की छत पर लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान अरुप कुमार दास उम्र 52 वर्ष अडानी सीमेंट प्लांट सिंदरी में स्टोर इंचार्ज अधिकारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद भेज दिया..

मृतक की पत्नी झूमा रानी दास ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पति मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे ए सी सी क्लब पर जाने की जानकारी देते हुए घर से निकले। जब रात्रि 10:30 तक वापस घर नहीं लौटे तो ,कॉलोनी के पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गई। खोजबीन के दौरान बुधवार रात्रि 2.30 बजे ए टाइप भवन के ऊपर लगे पानी के पाइप से रस्सी का फंदे में लटके हुए पाए गए। मौके पर किसी भी प्रकार की कोई सुसाइड नोट नहीं पायी गई। मृतक की पत्नी झुमा रानी दास ने बताया कि 2023 मार्च में उनके पति की बाईपास सर्जरी हुई थी..

इसी दौरान उनके पति के बड़े भाई के मृत्यु हो गई थी। वे अधिकतर समय गुमशुम एवं मानसिक तनाव में रहते थे। किसी पर शक होने का इनकार करते हुए उन्होंने आवेदन में बताया कि भाई की मौत का सदमा ही उनके पति के मृत्यु का मुख्य कारण है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। इनका पैत्रिक आवास तमलुक पूर्वी मिदनापुर जिला वेस्ट बंगाल में है..

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *