झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 समाप्त होते ही रोप प्रत्यरोप शुरू…

झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024  समाप्त होते ही रोप प्रत्यरोप शुरू…

धनबाद(NIRSA): झारखंड विधानसभा 2024 चुनाव समाप्त हुए महज कुछ दिन बीते हैं,चुनाव में जीते हुए प्रत्याशीयो के कार्यकताओं द्वारा खुशी का इजहार करने के लिए ढोल नगाड़ों,गुलाल और फटाके छोड़ कर मना रहे हैं वहीं हारे हुए प्रत्याशी के कार्यालय से लेकर घर तक मातम पसरा हुआ है, निरसा विधानसभा भाजपा के पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी को यह नसीहत दे डाली कि अगर हमारे कार्यकर्ता को छेड़ेंगे तो छोड़ेगे नहीं जनता ने जो जनादेश दिया हैं क्षेत्र का विकास करें..

इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए नवनिर्वाचित विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि जनता जानती है कौन यहां रंगदारी करता है हमारा इतिहास कभी भी नहीं रहा है,पिछले दिनों उन्हीं पोद्दारडीह गांव के रहने वाले विश्वनाथ रविदास जो कि जिला परिषद सदस्य भी हैं उनकी पत्नी दीपाली रोहिदास के साथ पूर्व विधायक के देवर गौतम सेनगुप्ता एव उनके ड्राइवर द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की उनका कसूर सिर्फ इतना था कि हमारे जीत का जश्न मना रहे थे जिससे सेनगुप्ता का परिवार हजम नहीं कर पाए और उसे मारकर घायल कर दिए इससे साफ जाहिर होता हैं कि निरसा में रंगदारी किसके द्वारा की जाती रही हैं..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *