डुमरा में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों की चोरी…

डुमरा में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों की चोरी…

धनबाद(BAGHMARA) : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा (दिवान टोला) पांडा रजवार के बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नगद एक लाख ऐकतीस हजार पांच रुपये तथा एक सोने के चेन पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार रात की है। सूचना पाकर मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। भुक्तभोगी के पुत्र कुन्दन रजवार ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है..

भुक्तभोगी ने बताया कि वह अपने दो भाईयों के साथ शादी समारोह में गुपचुप, चाट व काफी का स्टाल लगाने डेफोडिल्स स्कूल डुमरा (पुराना) गए थे। रात दो बजे जब तीनों भाई वापस लौटे तो आवास के ऊपरी तल स्थित बड़े भाई जन्मजय रजवार के कमरे का ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर बक्से का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखे नगदी तथा सोने का चेन गायब मिला..

परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरे में सोए हुए थे। आसपास के कुछ घरो मे लगे सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश पुलिस ने किया तो जिस घर मे सीसीटीवी लगे हुए है सभी ने कहा की कई महिनो से हमारा सीसीटीवी खराब पडा हुआ है। तो ने सख्त निर्देश दिया की जल्द से जल्द ठीक करवाए क्या फायदा केवल सो पीस के रूप मै सीसीटीवी कैमरा लगाने का..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *