संविधान दिवस पर निरसा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों ने ली संविधान की शपथ…

संविधान दिवस पर निरसा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों ने ली संविधान की शपथ…

धनबाद(NIRSA): भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत की घोषणा की है. यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है, जो संविधान दिवस 26 नवंबर, 2024 यानी आज से शुरू हुआ यह समारोह ” हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान ” अभियान के तहत आयोजित किए जा रहा हैं और इसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं के योगदान का सम्मान करना है..

उसी के तहत पूरे देश के साथ-साथ देश के सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं एवं प्रशासनिक कार्यालयों में जगह-जगह संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा बनाए हुए संविधान को याद किया जा रहा है उसी के तहत निरसा अनुमंडल पुलिस कार्यालय परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया जहां निरसा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित हुए जहां सीडीपीओ रजत मणिक बाखला द्वारा संविधान की शपथ को दोहराया गया एसडीपीओ बाखला ने बताया कि आज ही के दिन 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी है इस संविधान ने भारतीय इतिहास में एक नए युग की शुरुआत की,यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान को अपनाया गया था, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है अपनी स्थापना के बाद से, संविधान पिछले 75 वर्षों से राष्ट्र की प्रगति को आकार देने वाले मार्गदर्शक ढांचे के रूप में कार्य कर रहा है और हम सभी उसी संविधान को पालन करते हुए कार्य करते है..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *