संविधान दिवस पर कोयलांचल में भी जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन…

संविधान दिवस पर कोयलांचल में भी जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन…

धनबाद(NIRSA): भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत की घोषणा की है. यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है, जो संविधान दिवस 26 नवंबर, 2024 यानी आज से शुरू होगा. यह समारोह ” हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान ” अभियान के तहत आयोजित किए जा रहा हैं और इसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं के योगदान का सम्मान करना है..
उसी के तहत पूरे देश के साथ-साथ कोयलांचल में भी जगह-जगह संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम किया गया चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई चौक पर चिरकुंडा नगर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी समाजसेवी तपन बाउरी उर्फ दारा बाउरी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ संविधान दिवस मनाया । बताते चले कि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी है इस संविधान ने भारतीय इतिहास में एक नए युग की शुरुआत की,यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान को अपनाया गया था, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है अपनी स्थापना के बाद से, संविधान पिछले 75 वर्षों से राष्ट्र की प्रगति को आकार देने वाले मार्गदर्शक ढांचे के रूप में कार्य कर रहा है। मौके पर डब्लू बाउरी,तपन बाउरी उर्फ दारा बाउरी,प्रभुनाथ पासवान,अभिषेक दास, बुलन बाउरी,अजय बाउरी,कालीचरण दास,नंदू बाउरी,भोला पासवान,पप्पू रजक ,युगल भुईयां सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *