झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शपथग्रहण समारोह के लिए गठबंधन के साथियों को देंगे न्यौता…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शपथग्रहण समारोह के लिए गठबंधन के साथियों को देंगे न्यौता…

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गये। दिल्ली में वो 28 नवंबर को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए इंडिया गठबंधन के साथियों को आमंत्रित करेंगे।हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हेमंत सोरेन शपथग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाना चाहते है..

जेएमएम की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वो इस शपथग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे। शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते है..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *