सांसद विजय हांसदा नवनिर्वाचित विधायक एमटी राज सहित कई नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई…

सांसद विजय हांसदा नवनिर्वाचित विधायक एमटी राज सहित कई नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई…

पाकुड़(PAKUD): रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुके देकर राज्य में प्रचंड बहुमत से मिली जीत की बधाई देते हुए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा राजमहल सांसद विजय हांसदा , राजमहल से नवनिर्वाचित विधायक एमटी राजा, पाकुड़ जिले के जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम व पाकुड़ जिले के जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिलकर इस चुनाव में जनता द्वारा मिले इस आशीर्वाद के लिए मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन व झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन के कठिन परिश्रम व मेहनत की प्रशंसा की..

वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस मकसद से राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद हमें दिया है, हम पूरी निष्ठा के साथ राज्य के गरीब गुरबों, आदिवासियों- मूलवासियों, युवाओं, मजदूरों, किसानों व महिलाओं के हितों में जनकल्याण की योजनाओं को कार्यान्वित करते रहेंगे..

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *