धनबाद(NIRSA): भाकपा माले इंडिया गठबंधन निरसा विधानसभा के प्रत्याशी अरूप चटर्जी के जीत के खुशी में निरसा विधानसभा में जगह-जगह कार्यकताओं एवं जनता द्वारा अपने चहते विधायक अरूप चटर्जी को फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, मिडिया को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि यह जीत जनता की जीत हैं पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रहे गए हैं उन सभी कार्यों को धरातल में उतारना हमारी पहली प्राथमिकता होगा,सर्वप्रथम निरसा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करूंगा।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

