चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राँची । चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रेस को संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतिस्पर्धा में जितने भी लोग चुनावी मैदान में थे उन सभी को मैं आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने लोकतंत्र की ताकत को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। पूरा परिणाम आने का इंतजार है। वो परिणाम घोषित होने के बाद हमलोग आगे की कार्रवाई करेंगे। जो हमें जानकारी मिली है आपके तरफ से भी और कई अधिकारीक सूचनाओं की तरफ से भी। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है। लगभग 56 प्रत्याशी हमलोग जीते हैं। 24 एनडीए गठबंधन ने हासिल की है। हमलोग दो तिहाई के बराबर जीते हैं। कुछ जगहों पर रिकाउंटिंग की खबर आ रही है। कुछ जगहों पर मार्जिनल निर्णय होने के आसार है। अबुआ राज अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहा है। आपलोगों ने मुझे लगता है पहली बार ऐसा चुनाव देखा होगा। ऐसे लोकतांत्रिक की परीक्षा को हमलोगों ने पास कर लिया है। आप सबको मेरी ओर से बहुत बहुत आभार

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *