झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने दोबारा महागठबंधन सरकार बनने की खुशी में पटाखा फोड़कर, आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर खुशीयो का किया इज़हार…

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  अभिजीत राज के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने  दोबारा महागठबंधन सरकार बनने की खुशी में  पटाखा फोड़कर, आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर खुशीयो का किया इज़हार…

धनबाद(DHNBAD): आज झारखंड में फिर से महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने फिर से दोबारा महागठबंधन सरकार बनने की खुशी में रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में पटाखा फोड़कर, आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर खुशीयो का इज़हार किया एव झारखंड की जनता का शुक्रियाअदा किया क्योंकि झारखंड की जनता ने फिर से एक बार हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया कांग्रेस, जेएमएम, राजद, माले, महागठबंधन दलों पर भरोसा जताते हुए आज महागठबंधन की सरकार बनाई हैइस दौरन मीडिया को सम्बोधित करते हुए अभिजीत राज ने कहा कि झारखंड की जनता को झुक कर सलाम करते हैं और झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता ने बनाई है क्योंकि भाजपा जिन मुद्दों के साथ चुनाव लड़ी वह कहीं ना कहीं झारखंड की जनता ने उन्हें नकार दिया है भाजपा घुसपैठीया का नारा लेकर झारखंड में आई थी मगर जनता ने भाजपा के नेताओं को ही घुसपैठिया करार कर दिया और झारखंड से भगाने का काम किया इसके लिए हम जनता-जनार्दन का आभार करते है हम फिर से झारखंड की जनता की सेवा करेंगे। अभिजीत राज ने कहा कि हम धनबाद, बाघमारा और झरिया विधानसभा सीट हारें हैं उसका हमें दुख है मगर हम फिर से इन विधान सभा सीटों पर संघर्ष करेंगे और जनता का भरोसा जितने का काम करेंगे..

साथ ही निरसा, सिंदरी, टुंडी की जनता का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने महागठबंधन पर भरोसा किया,कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिलीप राम, मनोज यादव, मंटु दास, अमित चौधरी, बबलू दास, राजु दास, रिशिकांनत यादव, गोपाल कृष्ण चौधरी, कैलाश दास, राजेश तुरी, महावीर महतो, देवेन्द्र पासवान, तरुण कुमार, अजय दास, रंजन कुमार, आदी उपस्थित हुए..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *