असर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद में 14 वर्षीय अंशु का ट्यूमर का सफलतापूर्वक नि:शुल्क इलाज…

असर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद में 14 वर्षीय अंशु का ट्यूमर का सफलतापूर्वक नि:शुल्क इलाज…

धनबाद(DHANBAD): असर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद के चिकित्सकों ने 14 वर्षीय अंशु का ट्यूमर का सफलतापूर्वक इलाज किया। इस रेडिएशन थेरेपी को आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत नि:शुल्क किया गया और यह संस्थान की ओर से समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है..

कल्याणपुर – बड़ा जमुआ निवासी अंशु कुमार वर्मा, जो कि एक गरीब परिवार से आते हैं, अगस्त माह में असर्फी कैंसर संस्थान के ओपीडी में रिपोर्ट की और कंसल्टेंट डॉ. बिप्लब मिश्रा से मिलकर चिकित्सीय परामर्श लिया, मरीज की शिकायत सिरदर्द थी, मरीज पूर्व में कोलकाता के प्रतिष्ठित अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद ब्रेन की दो सर्जरी करवाई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जब अंशु के परिजनों ने असर्फी कैंसर संस्थान से संपर्क किया, तो ट्यूमर बोर्ड में उसे अत्यधिक केंद्रित आईजीआरटी देने का निर्णय लिया।असर्फी कैंसर संस्थान के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बिप्लब मिश्रा और उनकी टीम ने बहुत ही सावधानीपूर्वक काम किया। इलाज सफल रहा और अंशु अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर मुश्किल स्थान (ब्रेन स्टेम के ठीक ऊपर) होने के कारण इलाज काफी कठिन थी, लेकिन समय रहते रेडिएशन थेरेपी कर लेने से पूरी तरह से ठीक किया जा सका।असर्फी कैंसर संस्थान के निदेशक उदय प्रताप सिंह ने बताया, “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक जो चिकित्सा उपचार का खर्च नहीं उठा सकते..

इस सफल सर्जरी से हमें अपार संतोष है कि हम एक और जीवन को बचा सके।”अंशु की माँ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे लिए यह बहुत ही कठिन समय था, लेकिन असर्फी कैंसर संस्थान और उनके डॉक्टरों का धन्यवाद कि उन्होंने मेरी बेटी को नया जीवन दिया।”असर्फी कैंसर संस्थान अपने निरंतर प्रयासों के द्वारा ऐसे ही मुफ्त इलाज की सेवाएं प्रदान करता है, ताकि समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *