धनबाद(DHANBAD): आज जन जातीय गौरव सम्मान दिवस के अवसर पर असर्फी कैंसर संस्थान एवं रेलवे डिविजन धनबाद द्वारा रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने की, जबकि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की कविता (उपाध्यक्ष) एशिका एनल (सचिव) और असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ हरेन्द्र सिंह, शुभांशु राय (अध्यक्ष), संतोष सिंह भी उपस्थित थे..
इस जागरूकता कार्यक्रम में असर्फी कैंसर संस्थान के डॉक्टर विप्लव मिश्रा, एमबीबीएस, डीएनबी (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) और डॉ. राधिका मोहन एमबीबीएस, एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग) ने अपने अनुभवों के आधार पर कैंसर के विभिन्न लक्षणों, बचाव के उपायों और उपचार के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते पहचान और उचित इलाज से कैंसर को मात दी जा सकती है..
इस अवसर पर कई अन्य स्थानीय नेताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, और रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की।असर्फी कैंसर संस्थान का यह अभियान स्थानीय समुदाय में कैंसर के बारे में अधिक जानकारी फैलाने, लोगों को सही जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच की अहमियत को समझाने में सहायक साबित हो रहा है
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

