धनबाद( JHARIA): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने झरिया विधानसभा अंतर्गत भौंरा ऑफिसर्स क्लब स्थित मतदान केन्द्र 96, 98 व 106 तथा राजकीयकृत उच्च विद्यालय भौंरा के बूथ नंबर 95, 103, 104, 100 का भ्रमण किया।इस दौरान राजकीयकृत उच्च विद्यालय भौंरा में अनावश्यक रूप से मजमा लगाने वालों को मतदान केंद्र से बाहर किया। साथ ही सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

