जामताड़ा(JAMTARA): बीजेपी के कद्दावर नेता गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे चुनाव प्रचार थमने के बाद सोमवार रात पलभर के लिए मिहिजाम पहुंचे..
जहां पार्टी के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को गुरू मंत्र दिया। उन्होंने सीता मुर्मू सोरेन को उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के निर्णय पर जहां प्रकाश डाला। वहीं चुनाव जीतने की मर्यादाओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने जोड़ दिया है कि विकास से कटकर निर्जीव होते जा रहे इस महान भूभाग को बचाने का समय है। इसे गंभीरता से आप सभी लेकर भारत के परिपक्व प्रजातंत्र के गौरव को जीवन प्रदान करने का काम करेंगे । वहीं दुबे ने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

