लोयाबाद कोकप्लांट में बीसीसीएल कर्मी अवैज कब्जा कर बना रहा दुकान, भाजपा नेता ने की प्रबंधन से शिकायत..

लोयाबाद कोकप्लांट में बीसीसीएल कर्मी अवैज कब्जा कर बना रहा दुकान, भाजपा नेता ने की प्रबंधन से शिकायत..

पुटकी (PUTKI )लोयाबाद कोक प्लांट में सिजुआ एरिया के सुरक्षा गार्ड भगवान पासवान पर बीसीसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान बनाने की शिकायत भाजपा नेता सन्तोष पासवान ने कोलियरी प्रबन्धन व उनकी पत्नी ने पुटकी थाना में की है। गार्ड पर कॉलोनी में कई आवास व जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करने व परिजन द्वारा अवैध कारोबार करने का भी आरोप लगा है।भाजपा नेता ने गार्ड के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पासवान ने शिकायत पत्र में कहा है कि भगवान पासवान लोयाबाद कोक प्लांट शिव मंदिर मुख्य सड़क पर कंपनी की भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य करवा रहा है। जिससे कॉलोनी के मेन रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भगवान पासवान कनकनी कोलियरी में ऑफिस गार्ड पद पर कार्यरत है।

NEWS ANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *