बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया, आपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगा…

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया, आपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगा…


जामताड़ा(JAMTADA)बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जामताड़ा पहुंचे । जहां नाला विधानसभा के धेनुकडीह मैदान में बीजेपी प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
जेपी नड्डा ने माधव चंद्र महतो को जिताने की अपील की।
वहीं हेमंत सरकार के साथ जेएमएम कांग्रेस राजद पर जमकर निशाना साधा और एक भी वादे पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी के संकल्प पत्र को सुनाया और कहा बीजेपी ही कर सकती झारखंड का विकास।जेपी नड्डा ने कहा की पांच सालों तक हेमंत सरकार में झारखंड के साथ छलावा हुआ है। इसलिए झारखंड आक्रोशित है और इसी आक्रोश से हेमंत सरकार को उखाड़ फ़ेंकना है।आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठीयो को बसाया।बीजेपी सरकार बनने पर बंग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात कही।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर झारखंड के जल जंगल और जमीन की भी रक्षा होगी।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा आरपी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *