बीजेपी प्रत्याशी राज ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान…

बीजेपी प्रत्याशी राज ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान…

धनबाद (DHANBAD)आज भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री राज सिन्हा मटकुरिया चेक पोस्ट से लेकर घूर्णी जोड़ियां, कोल बोर्ड कॉलोनी, संजय नगर, विकास नगर ,बैंक मोड़ ,पुराना बाजार और रतनजी रोड तक सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि हम लोग आपके साथ हैंइसके उपरांत बरटाॅड मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते श्री राज सिन्हा ने कहा कि आप और हम मिलकर धनबाद को बढ़ाने का काम करेंगे कांग्रेस के प्रत्याशी कभी यहां दिखाई नहीं देते 2014 के बाद 2024 में दिखाई दे रहे हैं मैं आपके सुख और दुख में हमेशा साथ खड़े रहे इन्होंने तो सुख की बात तो छोड़िए दुख में भी कभी नहीं आए मैं आपके साथ था,साथ हूं और साथ रहूंगा।इसके उपरांत शिवपुरी भूली स्थित संत शिरोमणि काला गुरु रविदास आश्रम में सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए इस अवसर पर संत रविदास जी के जीवन आदर्शो और समाज सुधार में उनके योगदान पर विचार विमर्श किया गया उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों से आग्रह किया इस चुनाव में आपका स्नेह एवं आशीर्वाद हमें मिले उपस्थित जन समुदाय ने जीताने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी,मीडिया प्रभारी सतेंद्र मिश्रा ने दी..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *