जनमानस को हृदय से आभार मुझे अपना समझने के लिए:- राज

जनमानस को हृदय से आभार मुझे अपना समझने के लिए:- राज

धनबाद (DHANBAD)धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने शनिवार को चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। वही जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा के जनमानस को हृदय से आभार मुझे अपना समझने के लिए। जिस क्षेत्र में जा रहा हूं लोगो का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। वही भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा कि मेरे बढ़ते जनाधार व लोकप्रियता से कांग्रेस के लोग हताश एवं विचलित हैं।जनसंपर्क के दौरान इन क्षेत्रों में ठाकुर कुल्ही खटाल, धैया दुर्गा मंडप, धैया आईएसएम गेट, मटकुरिया चेकपोस्ट से लेकर घुर्नी जोडिया, कोलबोर्ड कॉलोनी, संजय नगर, विकास नगर, बैंक मोड़, पुराना बाजार, रतनजी रोड धैया अंतर्गत कोरंगा बस्ती, धीरेन्द्रपुरम, ठाकुरकुल्ही, ठाकुर कुल्ही खटाल, धैया दुर्गा मंडप, धैया आईएसएम गेट में लोगो का प्यार और आशीर्वाद मिला।

NEWS ANP के लिए विवेक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *