प्रखर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सांसद पप्पू यादव को ललकार, बिहार के सबसे बड़े गुंडे के दिमाग की चुड़ी हिला है, सरकार बनते एक दो और चुड़ी हिलेगा….

प्रखर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सांसद पप्पू यादव को ललकार, बिहार के सबसे बड़े गुंडे के दिमाग की चुड़ी हिला है, सरकार बनते एक दो और चुड़ी हिलेगा….

जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा बीजेपी नेता और प्रखर यूट्यूबर मनीष कश्यप देवघर होते हुए जामताड़ा पहुंचे। जहां बीजेपी उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन के लिए तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इनका अभियान कर्माटांड़ से शुरू हुआ। जो देर सायं मिहिजाम पहुंचा। इस दौरान उन्होंने लगभग 14 जगहों पर जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। जहां उन्होंने वर्तमान विधायक इरफान अंसारी के जन विरोधी नीतियों पर मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में व्याप्त अव्यवस्था पर जम कर भड़ास निकाला है..

वहीं एनडी गठबंधन के सांसद पप्पू यादव के बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है। जिसमें श्री यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वासरमा को गुंडा बताया है। मनीष कश्यप ने कहा है कि कौन नहीं जानता कि बिहार का सबसे बड़ा गुंडा कौन है। पप्पू यादव को बोलने का तमीज नहीं है।उन्होंने सवाल पूछा कि जो पीएम के स्वर्गीय पिता के खिलाफ अनर्गल प्रलाप किया । इनके दिमाग का चुड़ी हिल गया है। एक दो फेज ढिला हो गया है। उनको ऐसी बातें नहीं करना चाहिए। मनीष कश्यप ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री को रावण कह रहें हैं। हिमांता विश्वसरमा को गुंडा कह रहे हैं। यहां भाजपा सरकार आते ही उनका एक दो चुड़ी और हिल जाएगा..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *