जिस दलित समाज का सम्मान पूरा देश करता है, उनके साथ मारपीट करना कांग्रेस का चरित्र दलित विरोधी है lदलित समाज का अपमान सहन बर्दास्त नहीं : रागिनी सिंह
झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र के फुसबंगला मोड़ समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के डोर टू डोर कचड़ा उठानेवाले वाहन के सफाई कर्मियों के साथ मारपीट कर किया जख्मी..
घायल सफाई कर्मी सुबोध पासवान ने बताया कि कचड़ा वाहन में स्टीकर लगाने से माना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर न्याय की मांग पर जब सफाईकर्मी जोड़पोखर थाना पहुंच अपनी बात रखी तो अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक सफाई कर्मी को हिरासत में ले लिया। वही मामले की सूचना पाकर तुरंत भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह समर्थकों के साथ जोड़पोखर थाना पहुंची। रागिनी सिंह के पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में लिए सुरेश भुइया को छोड़ दिया तथा आरोपियों के घर पर छापामारी किया लेकिन सारे कांग्रेस कार्यकर्ता फरार हो गए..
प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया नगर निगम के डोर टू डोर कचड़ा उठानेवाली कचड़ा वाहन के चालक सुबोध पासवान ज्योंहि कचड़ा गाड़ी को लेकर फुसबंगला मोड़ के समीप पहुंचा तभी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचकर उसके कचड़ा वाहन में कांग्रेस का स्टीकर लगाने लगे चालक सुबोध पासवान द्वारा किसी भी पार्टी का स्टीकर गाड़ी में लगाने से मना किया तभी कांग्रेस कार्यकर्ता शेरू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्तेजित होकर चालक सुबोध की लात घुसे और चप्पल से जमकर पिटाई कर दी..
अपने साथी सुबोध का बीचबचाव करने आए अन्य सफाईकर्मी करण भुइयां एवं शंकर भुइयां की भी कांग्रेस समर्थकों ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। मामले की सूचना से भड़के सारे सफाई कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे पांच वर्षों मे झरिया क्षेत्र मे सिर्फ गुंडा राज रहा है। कांग्रेस समर्थको द्वारा जब चाहे , जिसे चाहे पीट दिया जाता है। गरीब और कमजोर वर्ग इनके अत्याचार और आतंक से परेशान हैं..
जिस दलित समाज का सम्मान पूरा देश करता है, उनके साथ मारपीट करना कांग्रेस का चरित्र दर्शाता है। जिन सफाईकर्मियों कि देश के प्रधानमंत्री आदर सम्मान करते है, वैसे सफाईकर्मियों का थानेदार को अपमान करने का कोई हक नहीं है, इस तरह के अधिकारि के कारण उच्च अधिकारी बदनाम होते है। उन्होंने जोड़ापोखर के थानेदार पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उसे अविलंब थाना से हटाने की मांग की है।उन्होंने थानेदार के खिलाफ उच्च अधिकारी सहित चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात कही है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

