बीसीसीएल कर्मी दुर्गेश कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लागी आग…

बीसीसीएल कर्मी दुर्गेश कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लागी आग…

धनबाद(KATRAS): तेतुलमारी स्थित एरिया ऑफिस के भवन में गुरूवार की सुबह बीसीसीएल कर्मी दुर्गेश कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गयी। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया था। लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। स्कूटी के मालिक दुर्गेश ने बताया कि रात्रि पाली में ड्यूटी आने के बाद अपनी स्कुटी को क्षेत्र संख्या 6 के बंद ऑफिस में खड़ा कर दिया था। साथ ही उसका बैटरी खोलकर चार्ज में लगा दिया था। सुबह चार्ज कर बैटरी को जैसे ही अपनी स्कूटी पर लगाया तभी चिंगारी निकाला व जोरदार आवाज के साथ आग लग गई। जिससे स्कूटी में आग लगने से जलने लगी। यह सब देखकर उक्त कर्मी ऑफिस के बाहर निकल कर शोर मचाने लगा। आसपास के लोग जमा हुए व पानी फेंक कर आग पर काबू पाया..

NEWSANP के लिए कतरास सत्येन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *