जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं- अमित शाह…

जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं- अमित शाह…

झारखंड (GIRIDIH): केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गिरिडीह, गांडेय और डुमरी में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झमुमो- कांग्रेस- राजद राज्य को एटीएम समझ रही है। लेकिन एनडीए की सरकार बनने पर यहां विकास के काम होंगे। शाह ने कहा, हेमंत सरकार केंद्र की योजना लागू करने की बजाय घुसपैठियों को बसाने में जुटी है। लेकिन झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास की रफ्तार पकड़ लेगी..

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि, झारखंड लंबे समय तक नक्सलवाद से जूझ रहा था, यहां नक्सली लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे थे। नक्सलवाद ने झारखंड को तबाह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन मोदी सरकार आते ही नक्सलियों पर शिकंजा कस गया। उन्होंने कहा 10 साल के शासन में हमने नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ हो या झारखंड हर जगह नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं..

शाह ने कहा कि पहले चरण का मतदान यहां हो गया है, 43 सीटों पर झारखंड की जनता ने वोटिंग की है। मैं आपको अभी रिजल्ट बता दूं, शाह ने कहा मंच से कहा कि, आप लोग कह रहे हैं तो मैं पेपर लीक कर देता हूं। पहले चरण में जेएमएम का सूपड़ा साफ हो गया है, बीजेपी की सरकार भारी मतों से आ रही है..

उन्होंने कहा कि घुसपैठिए झारखंड में आकर बच्चियों से शादी करके उनकी जमीन हड़प लेते हैं। कमल-फूल की सरकार बना दो, यहां इंसान क्या परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा। कोई घुसपैठी नहीं घुस पाएगा। हम ऐसा कानून लेकर आएंगे जिन्होंने आदिवासियों की जमीन हड़पी है, वो वापस करनी पड़ेगी। अगर आसानी से नहीं करते हैं तो उल्टा लटकाकर उसे सीधा करने का काम भी करेंगे..

NEWSANP के लिए गिरिडीह से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *